अमर उजाला
Sun, 19 January 2025
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई ने कुछ सख्य नियम लागू करने जा रहा है
इनमें से एक नियम पत्नियों को लेकर है। बीसीसीआई किसी विदेशी दौरे पर पत्नियों के साथ रहने के समय सीमा को तय करने जा रहा है
अब इस मामले पर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बयान आया है। उन्होंने बीसीसीआई के इस फैसला का समर्थन किया है
न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में योगराज ने कहा, 'जब आप टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो परिवार को साथ ले जाने का क्या मतलब है?'
उन्होंने कहा, 'इससे आपका ध्यान भटकता है। रिटायरमेंट के बाद आप अपनी इच्छानुसार सब कुछ कर सकते हैं, लेकिन जब आप देश के लिए खेल रहे हैं, तो टीम को ही अपना परिवार मानना चाहिए।
योगराज ने कहा, 'पत्नियों को क्रिकेट की ज्यादा समझ नहीं होती, तो उन्हें किसी दौरे पर साथ ले जाना जरूरी नहीं है। मैं इस बात के पूरी तरह खिलाफ हूं'
VIDEO: कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में गूंजा बुमराह का नाम, यहां देखें कैसे झूमे दर्शक