अमर उजाला
Mon, 6 November 2023
वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने अपने विजय अभियान को जारी रखा है
इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने मैच के बेस्ट फील्डर का नाम बताया
इस टूर्नामेंट में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ही दो-दो बार बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड जीत चुके हैं
इस बार कोच दिलीप ने एक खास अंदाज में बेस्ट फील्डर का नाम लिया
कोच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर ले गए
उन्होंने बग कैमरे के सामने चार खिलाड़ियों को खड़ा किया
कैमरा को सभी खिलाड़ियों के सामने घुमाया और फिर कप्तान रोहित शर्मा के सामने रोक दिया
श्रेयस अय्यर ने कप्तान रोहित शर्मा को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड पहनाया
टीम की जीत में इनके शतकों का सबसे ज्यादा रहा योगदान