अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
अफगानिस्तान ने रविवार (15 अक्तूबर) को नई दिल्ली में इंग्लैंड को हराकर इस विश्व कप का पहला उलटफेर किया
अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई, जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई
अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए, ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके
अफगानिस्तान की जीत पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी
सचिन ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''रहमनुल्लाह गुरबाज की ठोस पारी के नेतृत्व में अफगानिस्तान का अद्भुत हरफनमौला प्रयास''
सचिन ने इंग्लैंड के लिए इसे एक बुरा दिन बताया, उन्होंने कहा- स्पिन गेंदबाजों के हाथों को पढ़ने में इंग्लैंड के बल्लेबाज विफल रहे
सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है
तस्वीर में छिपी तितली को खोजकर दिखाएं