अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम पर आतंकियों ने हमला किया था। इस घटना में कई श्रीलंकाई खिलाड़ी बाल बाल बच गए थे
कुछ खिलाड़ियों ने तो खौफ में क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। घायल होने वाले खिलाड़ियों में समरवीरा, अजंता मेंडिस जैसे स्टार शामिल थे
मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमलों के बाद से लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की किसी भी शीर्ष टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था।
इस दशक की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी शीर्ष टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना शुरू किया।
इस बीच पाकिस्तान ने 2015 में जिम्बाब्वे की मेजबानी की। हालांकि, बड़ी बड़ी टीमों के स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं पहुंचे
इसके बाद फाफ डुप्लेसिस के नेतृत्व में विश्व एकादश की टीम ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए देश का दौरा किया।
फिर अन्य टीमों ने भी पाकिस्तान का दौरा करना शुरू किया। हालांकि, भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया और टीम इंडिया दुबई में अपने मुकाबले खेलेगी
आईआईटियन बाबा को 10वीं-12वीं कक्षा में मिले थे इतने अंक, जेईई में आई थी ये रैंक