अमर उजाला
Fri, 23 February 2024
आज से महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने है
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों से मुलाकात की
'बॉलीवुड के बादशाह' डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग समारोह में परफॉर्म करते दिखेंगे, जिसमें अन्य बॉलीवुड सितारे जैसे शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ भी शामिल होंगे
डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में शाहरुख को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की स्टार खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया
वह मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, दिल्ली कैपिटल्स की उप-कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और डीसी कप्तान, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग से भी मिले
इस मुलाकात के प्रमुख आकर्षणों में से एक 'बॉलीवुड के बादशाह' का 'क्रिकेट की क्वीन' लैनिंग के साथ मिलना रहा
This browser does not support the video element.
शाहरुख ने लैनिंग को फिल्म DDLJ का अपना ट्रेडमार्क पोज सिखाया। इसका वीडियो भी सामने आया है
This browser does not support the video element.
ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बार विश्व कप जीतने वाली कप्तान फिल्म आइकन के साथ बातचीत करने के बाद खुश दिखीं
जीनियस हैं तो तस्वीर में खोजें एक जहाज