अमर उजाला
Sat, 24 June 2023
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी के साथ भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो जाएगी
बीसीसीआई ने नए खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें एक्सपोजर देने का काम शुरू कर दिया है
विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भी कुछ नए टैलेंट को मौका मिला है। वहीं, इस WTC चक्र में कुल छह खिलाड़ी टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
इन छह खिलाड़ियों में से तीन आईपीएल यानी फटाफट क्रिकेट में भी स्टार हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...
ऋतुराज को हाल फिलहाल में रेड बॉल क्रिकेट की जगह व्हाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा कामयाबी मिली है। हालांकि, उनकी मैदान पर डटे रहने की क्षमता और खराब गेंदों पर ही शॉट खेलने की क्षमता उन्हें बड़ा टैलेंट बनाती है
हैदराबाद के तिलक वर्मा को भी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। उनके टेम्परामेंट और टेक्नीक की क्रिकेट पंडित खूब तारीफ करते हैं
28 साल के अभिमन्यु ईश्वरन पिछले कुछ समय से इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यहां तक कि अभिमन्यु इंडिया-ए के कप्तान भी हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स उनके बैटिंग टेक्नीक के कायल हैं
घरेलू क्रिकेट में बंगाल से खेलने वाले मुकेश अपनी कड़ी मेहनत और कंसिस्टेंसी के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह लगभग सभी बल्लेबाज को अपनी स्विंग और सीम से परेशान कर चुके हैं
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद मैदान में उतरे चेतेश्वर पुजारा, Video