रबाडा सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज

अमर उजाला

Wed, 11 June 2025

Image Credit : ANI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Image Credit : ANI

कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। उनके लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं।

Image Credit : ANI

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए जबकि केशव महाराज और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।
Image Credit : ANI
पहली पारी में रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।
Image Credit : ANI
रबाडा के नाम 332 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 330 विकेट हासिल किए थे।
Image Credit : ANI


दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विकेट
डेल स्टेन 439
शॉन पोलॉक 421
म्खाया नतिनी 390
कगिसो रबाडा 332
एलन डोनाल्ड 330

Image Credit :

तस्वीर में छिपा है पक्षी, सिर्फ जीनियस ही खोज सकते हैं

अमर उजाला
Read Now