काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, जानें कारण

अमर उजाला

Wed, 7 June 2023

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है

Image Credit : BCCI

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं

Image Credit : BCCI

यह काली पट्टी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए बांध रखी है

Image Credit : BCCI

ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था

Image Credit : Social Media

बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 278 लोगों की मौत, जबकि करीब 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी घटना के लिए संवेदना प्रकट करते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्म बैंड बांध रखी है

Image Credit : BCCI

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखा था

Image Credit : BCCI

मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

Image Credit : BCCI

देखें तिरुपति मंदिर की भव्यता, जिसकी तर्ज पर मुंबई में बनेगा मंदिर

Social Media
Read Now