अमर उजाला
Sun, 18 February 2024
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया
यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए, उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए
यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए
यशस्वी ने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की
कांबली ने 1992-93 में ऐसा किया था, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 224 रन बनाए थे
कांबली ने उसके बाद दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी
विराट कोहली ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन बनाए थे
यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे, अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए
सरफराज खान डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाने वाले चौथे भारतीय