अमर उजाला
Fri, 2 February 2024
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया
यशस्वी ने 257 गेंद में नाबाद 179 रन बनाए, यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बड़ा स्कोर है
यशस्वी ने इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए, इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए
यशस्वी जायसवाल ने छक्के से अपना शतक पूरा किया
यशस्वी ने टेस्ट करियर में अपना दूसरा शतक लगाया, उन्होंने वेस्टइंडीज में पहला शतक जड़ा था
यशस्वी ने भारतीय जमीन पर अपने करियर का पहला शतक लगाया
यशस्वी भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं, जो 23 साल के होने से पहले भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट में शतक लगा चुके हैं
यशस्वी ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज में 171 रन की शानदार पारी खेली थी
यशस्वी से पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं
खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं
Video: 'शीला की जवानी' गाने पर धनश्री का जबरदस्त डांस