अमर उजाला
Tue, 3 December 2024
भारतीय टीम इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है
भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है
पर्थ के बाद भारतीय टीम कैनबरा गई थी जहां उसने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था
भारत अब छह दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेलेगा इसके लिए टीम कैनबरा से एडिलेड पहुंच गई है। बीसीसीआई ने एडिलेड पहुंचने का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसमें दिख रहा है कि यशस्वी जायसवाल शीशे के दरवाजे में फंस गए हैं
यशस्वी कन्फ्यूज हो गए कि उन्हें किधर से बाहर निकलना है और शीशे के दरवाजे के पीछे फंसे रहे, जबकि टीम के अन्य सदस्य बाहर आ गए
वीडियो में दिख रहा है कि यशस्वी के फंसने पर बाहर खड़े शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा उनके मजे ले रहे हैं
गिल यशस्वी से कह रहे हैं कि उधर लिखा है नहीं जाना है। वहीं, कप्तान रोहित ने कहा कि वह तो फंस गया। इस दौरान यशस्वी के चेहरे की हवाइयां उड़ गई थी
VIDEO: धोनी ने पत्नी के साथ किया खास डांस, वीडियो वायरल