IPL में CSK का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे

अमर उजाला

Sun, 20 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

आईपीएल 2025 में अब तक कई नए और युवा सितारों को चमकते देखा है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी दो युवा सितारे मैदान पर उतरे

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

शेख रशीद ने पहले ही डेब्यू किया था। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ आयुष म्हात्रे को डेब्यू करने का मौका मिला

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

इसी के साथ आयुष म्हात्रे चेन्नई का आईपीएल में प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

इस मामले में उन्होंने अभिनव मुकुंद को पीछे छोड़ा मुकुंद ने साल 2008 में 18 साल 139 दिन की उम्र में सीएसके के लिए डेब्यू किया था।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

वहीं, आयुष की उम्र फिलहाल महज 17 साल 278 दिन है। आयुष मुंबई से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

अपने आईपीएल डेब्यू पर म्हात्रे ने 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

आईपीएल में सीएसके का प्रतिनिधित्व
करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 17 साल 278 दिन - आयुष म्हात्रे vs मुंबई, वानखेड़े, 2025*
  • 18 साल 139 दिन - अभिनव मुकुंद vs राजस्थान, चेन्नई, 2008
  • 19 साल 123 दिन - अंकित राजपूत vs मुंबई, चेन्नई, 2013
  • 19 साल 148 दिन - मथीशा पथिराना vs गुजरात, वानखेड़े, 2022
  • 20 साल 79 दिन - नूर अहमद vs मुंबई, चेन्नई, 2025

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

W की भीड़ में V को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now