अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की है। हेजल और युवराज ने साल 2016 में सात फेरे लिए थे
इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज हेजल अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में जानते हैं उनकी और युवराज की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई
युवराज टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर थे और लड़कियां उनकी दिवानी हुआ करती थीं। हालांकि, युवी ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल की खूबसूरती पर दिल हार चुके थे
हेजल और युवराज की पहली मुलाकात एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में साल 2011 में हुई थी। इसी पार्टी में युवराज एक नजर में ही हेजल को दिल दे बैठे थे
दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि, युवी को हेजल को डेट पर ले जाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे
युवी के तीन साल तक डेट पर ले जाने की कोशिश करने के बाद हेजल ने युवराज को हां कहा था
बाद में युवराज ने हेजल को प्रपोज किया था और इस प्रपोजल को हेजल मना नहीं कर सकी थीं
युवी ने एक शो के दौरान अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए बताया था कि बार-बार हेजल को डेट के लिए पूछने पर भी वह मना कर देती थीं
युवी ने कहा- तब मैंने सोचा यह कौन सी लड़की है जो मुझे डेट नहीं करना चाहती। तब मैंने भी सोचा था कि इसी लड़की से शादी करूंगा
इसके बाद दोनों ने 20 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम ओरियन है
सिर्फ जीनियस लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं बिल्ली