'तुम्हारे साथ खेलना...गर्व की बात है लड्डू', पीयूष चावला के संन्यास पर बोले युवराज सिंह

अमर उजाला

Sat, 7 June 2025

Image Credit : @YUVSTRONG12
भारत के स्टार लेग स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उन्होंने इसकी घोषणा की। 
Image Credit : @YUVSTRONG12

This browser does not support the video element.

पीयूष 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच 2012 में खेला था। हालांकि, पीयूष को 2007 टी20 विश्व कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

Video Credit : @YUVSTRONG12

पीयूष चावला के संन्यास पर अब युवराज सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा- मैंने अपने कई लोगों के साथ खेला, लेकिन बहुत कम लोगों ने पीयूष चावला की तरह मैदान में लचीलापन और समर्पण दिखाया है। किशोरावस्था में ही मैदान पर छा जाने से लेकर दो बार विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी बनने तक, पीसी आपने जब जरूरत पड़ी, तब अच्छा प्रदर्शन करके अपना करियर बनाया है।

Image Credit : @YUVSTRONG12
युवी ने आगे कहा- 450 से ज्यादा प्रथम श्रेणी विकेट, यूपी और गुजरात के लिए कई सालों तक सेवा करने से लेकर आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने तक। आंकड़ों से ज्यादा जो बात सबसे अलग है, वह है आपका शांत, धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ खेलना।
Image Credit : LSG (Videograb)
युवी ने आगे कहा-जैसे-जैसे आप अगले अध्याय में प्रवेश करेंगे, जान लें कि आपने हर तरह का सम्मान अर्जित किया है। आपके साथ मैदान साझा करने पर गर्व है लड्डू!
Image Credit : PIYUSH CHAWLA-INSTAGRAM

पीयूष ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच 2006 में मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के रूप में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू और 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। 

Image Credit : Piyush Chawla-instagram

पीयूष ने भारत के लिए तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम सात विकेट, वनडे में 32 विकेट और टी20 में चार विकेट हैं। आईपीएल में उन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट लिए।
Image Credit : piyush chawla-instagram

तस्वीर में छिपी है कार, सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

Adobe
Read Now