अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
जब भी युवराज से खेल के विषयों पर उनकी राय के बारे में पूछा जाता है, तो वह अपनी राय साझा करने से नहीं कतराते हैं।
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने खुद को तब सुर्खियों में पाया जब उनसे 'प्ले, बेंच और सेल' गेम के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच अपनी पसंद का नाम बताने के लिए कहा गया था।
युवराज ने रोहित को खिलाने का फैसला किया, लेकिन विराट और धोनी में से किसी एक बेंच पर बैठाने के सवाल पर उन्होंने बड़ी चतुराई से जवाब दिया।
युवराज सिर्फ रोहित के दोस्त ही नहीं बल्कि उनके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। जब रोहित, कोहली और धोनी के बीच 'प्ले' विकल्प के लिए नामित करने की बात आई, तो युवराज को हिटमैन का नाम लेने में कोई हिचक नहीं थी।
युवराज ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कहा, 'अगर टी20 क्रिकेट की बात हो तो एक खिलाड़ी के तौर पर मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा। वह एक उत्कृष्ट कप्तान हैं और कोई ऐसा व्यक्ति जो अपनी बल्लेबाजी से खेल को बदल सकता है। वह निश्चित रूप से मेरी पहली पसंद होंगे।
जब उन खिलाड़ियों के नाम बताने की बात आई जिन्हें वह बेंच और बैठाना चाहते और बेचना चाहते थे, तो युवराज ने अपना नाम लेने का फैसला किया
उन्होंने कहा कि अगर वह धोनी और कोहली के बीच किसी को चुनते हैं, तो यह अखबार की सुर्खियां बन जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बेंच करूंहा क्योंकि विराट और धोनी के बीच किसी एक का नाम लेना सुर्खियों में होगा।
युवी ने कहा- मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो। हम सभी काफी स्मार्ट हैं, हम जानते हैं कि किसे बेंच पर बैठने की जरूरत है, लेकिन मैं सिर्फ रोहित शर्मा के नाम पर ही रहूंगा।
युवराज ने रोहित, कोहली और धोनी तीनों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। कोहली और धोनी के साथ युवराज 2011 वनडे विश्व कप खेल चुके हैं। रोहित और धोनी के साथ युवी ने 2007 टी20 विश्व कप जीता था।
IND vs BAN: कानपुर स्टेडियम में UPCA ने किया खास इंतजाम, सुरक्षा में तैनात किए लंगूर