RJ महवश के साथ युजवेंद्र चहल ने मनाया भारतीय टीम के जीत का जश्न, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 10 March 2025

Image Credit : Screen Grab

भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस जीत के इतर एक बात और है जो सुर्खियां बटोर रही है। यह है भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का किसी और लड़की के साथ स्टेडियम में दिखना

Image Credit : ANI

चहल दर्शक दीर्घा में मौजूद थे और उनके बगल में आरजे महवश बैठी दिखीं। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं

Image Credit : Screen Grab

इतना ही नहीं महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है उसमें भी चहल उनके साथ नजर आ रहे हैं। महवश ने इसके कैप्शन में लिखा- कहा था न जिता के जाऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं

Image Credit : screen Grab

मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए। चहल को किसी और लड़की के साथ मैच देखते ही प्रशंसक चौंक गए और देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

Image Credit : Screen Grab

शुरू में किसी को समझ नहीं आया कि यह लड़की कौन है। फिर चहल और आर जे महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक ही एंगल से वीडियो पोस्ट करते नजर आए

Image Credit : Instagram

दोनों के वीडियो के बैकग्राउंड में ऑल ऑन द लाइन लिखा दिखा। धनश्री के साथ तलाक की अटकलों के बीच चहल का किसी और लड़की के साथ बैठे दिखने ने सुर्खियां बटोरी हैं

Image Credit : Screen Grab

मालूम हो कि चहल और धनश्री के बीच तलाक की अटकलें चल रही हैं। पिछले कुछ समय से चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है

Image Credit : Screen Grab

चहल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे

Image Credit : Screen Grab

गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की

Image Credit : Screen Grab

बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणियों में ऐसा क्या है? जिनसे डरी दुनिया

अमर उजाला
Read Now