अमर उजाला
Thu, 21 August 2025
हाल ही में धनश्री वर्मा ने एक पॉडकास्ट में अपने डिवोर्स पर खुलकर बात की। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो कभी नदी किनारे बैठे नजर आ रहे हैं तो कभी पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में।
धनश्री वर्मा हाल ही में 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने डिवोर्स के दौरान झेली मुश्किलों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शादी टूटने के समय वे काफी परेशान थीं और उस दौर में चहल की एक टी-शर्ट ने उन्हें और भी आहत किया।
दरअसल, चहल तलाक के दिन ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ लिखी हुई काली टी-शर्ट पहनकर आए थे। इस पर धनश्री ने कहा कि उस पल उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इतना ही कहना था तो वे व्हाट्सएप पर लिख देते।
दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चला और मार्च 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
'मैं रोती रही और वो..', चहल से तलाक के बाद धनश्री ने सुनाई आपबीती