अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
युजवेंद्र चहल ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने सीएसके को हरा दिया
इस जीत के बाद चहल की रूमर्ड गर्लफ्रैंड आरजे महवश ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे। अब महवश ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं
एक तरफ जहां महवश ने अपलोड कीं, वहीं दूसरी तरफ चहल की एक्स वाइफ धनश्री ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं
महवश ने पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर के एमवाईएस स्टेडियम में फोटोशूट कराया
वहीं, दूसरी तरफ धनश्री ने कुछ तस्वीरें वाइट टॉप में और कुछ तस्वीरें ब्लैक टॉप में डाली हैं
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- रविवार की धूप में शांति
धनश्री भी इन तस्वीरों में क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं। धनश्री और चहल का तलाक इस साल 20 मार्च को हुआ था
पिछले काफी समय से दोनों अलग अलग रह रहे थे। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी
ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और ग्रेस हेडन की मस्ती, तस्वीरों को देख उसमें खो जाएंगे