अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों तलाक की अटकलों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।
इस बीच युजवेंद्र चहल अपने साथी क्रिकेटर्स श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ शामिल होंगे।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तीनों क्रिकेटर्स वैनिटी वैन से बाहर आते और पैपाराजी के लिए पोज देते देखा गया।
इस दौरान चहल अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते और काफी खुश नजर आए। चहल, श्रेयस और शशांक, तीनों ही पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं
श्रेयस को पंजाब ने इस सीजन के लिए ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, चहल को पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था। शशांक को पंजाब ने रिटेन किया था
खान-पान के कितने शौकीन हैं पीएम मोदी? पॉडकास्ट में सुनाया मजेदार किस्सा