तेलुगु फिल्मों ग्लैमर बिखेरती दिखेंगी चहल की पत्नी धनश्री, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

अमर उजाला

Fri, 22 November 2024

Image Credit : Instagram

युजवेंद्र चहल क्रिकेट की दुनिया में एक उल्लेखनीय नाम हैं। युजी ने आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में रहते हुए काफी प्रसिद्धि हासिल की है।

Image Credit : Dhanashree Instagram

इसी बीच उनकी पत्नी-डेंटिस्ट, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Image Credit : Dhanashree Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनश्री जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 

Image Credit : Dhanashree Instagram

रिपोर्ट के अनुसार, धनश्री दिल राजू के बैनर तले निर्मित 'आकाशम दाति वास्तव' नाम के तेलुगु फिल्म से अपनी शुरुआत करेंगी। इस प्रोजेक्ट में कोरियोग्राफर यश मुख्य भूमिका में होंगे।

Image Credit : Dhanashree Instagram

जानकारी तो यह भी है कि इस फिल्म में प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री कार्तिका मुरलीधरन भी अभिनय करेंगी, जो 'सबा नयागन' और 'सीआईए' में अपने अभिनय से प्रसिद्ध हुईं।

Image Credit : Dhanashree Instagram
धनश्री के डेब्यू की बात करें तो कथित तौर पर वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Image Credit : Dhanashree Instagram

हालांकि, इस नवीनतम चर्चा पर अधिक विवरण और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Image Credit : Dhanashree Instagram

रिपोर्ट के अनुसार, यह एक डांस बेस्ड फिल्म है और एक कोरियोग्राफर होने के नाते निर्माताओं को धनश्री इस फिल्म के लिए परफेक्ट लगी हैं। 

Image Credit : Dhanashree Instagram

हालांकि, निर्माताओं ने इस भूमिका के लिए धनश्री को चुनने से पहले कई अभिनेत्रियों के ऑडिशन लिए।

Image Credit : Dhanashree Instagram

रिपोर्ट के अनुसार, धनश्री फिल्म में अपनी भूमिका की गहराई और पूरी कहानी पर विचार करने के बाद ही फिल्म में शामिल होने के लिए सहमत हुईं।

Image Credit : Dhanashree Instagram

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पहले ही फिल्म के कुछ सीन मुंबई में ही शूट कर लिए हैं। इसका बाकी हिस्सा हैदराबाद में पूरा होने की संभावना है।

Image Credit : Dhanashree Instagram

क्लाइव लॉयड-चंद्रपॉल जैसे दिग्गजों से मिले PM मोदी, खूब चली हंसी मजाक

Twitter
Read Now