चहल की फिरकी में फिर फंसे अंग्रेज, काउंटी क्रिकेट में बरपाया कहर

अमर उजाला

Fri, 20 September 2024

Image Credit : Twitter

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लगातार दूसरे मैच में पांच विकेट चटकाए जिससे नॉर्थम्पटनशर ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में लीसेस्टरशर पर नौ विकेट से जीत दर्ज की।

Image Credit : Twitter

पहली पारी में 82 रन पर चार विकेट लेने वाले चहल ने दूसरी पारी में 134 रन पर पांच विकेट लिए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने नौवीं बार पांच विकेट लिए।

Image Credit : Twitter

चहल की बदौलत नॉर्थम्पटनशर ने गुरुवार को काउंटी मैच में लीसेस्टरशर की दूसरी पारी को 316 रन पर समेट दिया।

Image Credit : Twitter

नॉर्थम्पटनशर को इसके बाद जीत के लिए 137 रन की जरूरत थी और टीम ने 30.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।

Image Credit : Twitter

कप्तान ल्यूक प्रॉक्टर (नाबाद 68) और जॉर्ज बार्टलेट (नाबाद 54) को लक्ष्य का पीछा करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

Image Credit : Twitter

चहल ने इस दौरान लीसेस्टरशर के कप्तान लुईस हिल (14), लियाम ट्रेवास्किस (2), स्कॉट करी (120) जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

Image Credit : Twitter

चहल ने पिछले मैच की दो पारियों में भी 45 रन पर पांच और 45 रन पर चार विकेट लेकर डर्बीशर के खिलाफ अपनी टीम की 133 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Image Credit : Twitter

अश्विन के शतक पर कैसा था टीम इंडिया का रिएक्शन? 41 सेकेंड का ये वीडियो जीत लेगा दिल

BCCI
Read Now