अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान बनाया है
पंत ने 2016 में जहीर खान के मार्गदर्शन में अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और वह फिर से भारत के पूर्व तेज गेंदबाज के साथ जुड़ेंगे जो अब लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के जाने से खाली हुई जगह पर काबिज होने वाले जहीर ने पंत के करियर की प्रगति की सराहना की और कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास खेल को देने के लिए बहुत कुछ है
जहीर ने कहा, आपको (पंत) एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में विकसित होते देखना, उतार-चढ़ावों के माध्यम से गुजरते हुए देखना तथा एक ऐसे बल्लेबाज, ऐसे क्रिकेटर के रूप में विकसित होते देखना, नए मानक स्थापित करना, खेल को अलग तरह से देखना, खेल की एक नयी शैली को प्रेरित करना, ये कुछ ऐसी चीजे हैं जो बहुत सराहनीय है
उन्होंने कहा, एक साथ हमें बहुत कुछ हासिल करना है और पंत के पास व्यक्तिगत रूप से क्रिकेट के इस खूबसूरत खेल को देने के लिए बहुत कुछ है
पंत आईपीएल नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में गूंजा था जसप्रीत बुमराह का नाम, गेंदबाज ने इस तरह जताया आभार