टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ हार चुकी है
Image Credit : ICC
बिना तैयारी के उतरी भारतीय टीम
इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों का खेल देखकर लगा कि उन्होंने पिछले मैच में हार के बाद कुछ भी नहीं सीखा और कोई तैयारी नहीं की।
Image Credit : PTI
टॉस हारना पड़ा भारी
दुबई के मैदान पर टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा रहती है, इस मैच में एक बार फिर कप्तान कोहली टॉस हार गए और न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
Image Credit : PTI
डॉट गेंदों ने बढ़ाई परेशानी
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 54 डॉट गेंदें खेलीं, इसका मतलब है कि भारत ने नौ ओवरों में कोई रन ही नहीं बनाया। इसी वजह से भारत का स्कोर 110 पर सिमट गया।
Image Credit : PTI
बाउंड्री पर लपके गए कई बल्लेबाज
छह भारतीय बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर बाउंड्री के पास लपके गए, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी गैरजिम्मेदाराना शॉट लगाकर आउट हुए
Image Credit : PTI
कोहली की साधारण कप्तानी
रोहित की बजाय ईशान किशन से पारी की शुरुआत कराना और बेहतरीन गेंदबाजों के बजाय जडेजा से गेंदबाजी कराना कोहली के गलत निर्णय रहे
Image Credit : PTI
साधारण गेंदबाजी
भारत के स्पिन गेंदबाजों ने एक बार फिर सटीक लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की और कीवी बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने के कई मौके दिए
Image Credit : PTI
फ्लॉप रहे ओपनर्स
भारतीय ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही, ईशान आठ गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि लोकेश राहुल 16 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे