अमर उजाला
Thu, 4 November 2021
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है
इस विश्व कप में पहली बार किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर किया, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 210/2* रन बनाए
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना दूसरा बड़ा स्कोर बनाया, भारत ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218/4 रन बनाए थे जो आज भी उसका सर्वाधिक स्कोर है
रोहित-राहुल ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (140 रन) का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, इससे पहले वीरेंद्र सहवाग-गौतम गंभीर ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 136 रन की साझेदारी की थी
रोहित और राहुल के बीच चौथी बार शतकीय साझेदारी हुई है, सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम है
संन्यास से वापसी कर मैदान में उतरेंगे युवराज सिंह!