तस्वीरें में देखें उत्तराखंड में ढेला नदी में बही कार, हादसे में नौ लोगों की मौत रामनगर में ढेला नदी के रापटा में पंजाब के पर्यटकों से भरी कार तेज बहाव में बह गई। इस कार में सवार दस लोगों में से नौ की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं, पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। हादसा उस समय हुआ, जब एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5.45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई। पुलिस व बचाव दल ने कार में सवार चार पर्यटकों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार में पांच लोगों के शव फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पढ़ें अन्य खबरें