अमर उजाला
Mon, 29 May 2023
प्रशिक्षक ने पिछले दिनों उद्योगपति रतन टाटा की जीवनी लिखकर और उनका एक स्केच तैयार करके उन्हें भेज दिया।
टाटा ने जब स्केच देखा तो उन्होंने हितेश को मुंबई आने का बुलावा भेज दिया।
हितेश व एकेडमी के छात्र नीरज कुमार ने शनिवार को मुंबई पहुंचकर स्केच रतन टाटा को दिखाए।
स्कैच को देखकर रतन टाटा ने कला प्रशिक्षक के प्रयासों की सराहना की।
हितेश ने बताया कि वह उद्योगपति रतन टाटा के जीवन से बेहद प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने उनका चित्र बनाकर एकेडमी के मेल आईडी से उन्हें भेजा था।
जिसके जवाब में रतन टाटा ने उन्हें मिलने के लिए मुंबई बुला लिया। हितेश इसके पहले भी कई लोगों के स्केच बनाकर चर्चा में रह चुके हैं।
आज ही हुई थी मूसेवाला की हत्या, पढ़ें- अब तक क्या-क्या हुआ