रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जानें राम मंदिर के बारे में अद्भुत और रोचक बातें
अमर उजाला
Thu, 4 January 2024
Image Credit : अमर उजाला
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। तो जानते हैं मंदिर के बारे में खास बातें।
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर का डिजाइन सीबीआरआई रुड़की की ओर तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि जिस तकनीक से इसे बनाया गया है उससे कम से एक हजार साल तक मजबूत बना रहेगा।
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर के डिजाइन में तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति का भी समावेश किया गया है। मंदिर में रामलला की प्रदक्षिणा के साथ ही पांच जगह से प्रवेश किया जा सकता है।
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर की बुनियाद बेहद मजबूत है। 60 मीटर से लेकर 120 तक गड्ढा करने के बाद पक्की मिट्टी के सैंपल की जांच के बाद डेढ़ मीटर मोटा स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार किया गया है।
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। पूरे भवन में कोई सरिया नहीं लगा है। यहां तक की सीढि़यों में भी सरिया नहीं लगा है।
Image Credit : अमर उजाला
पूरे मंदिर में कॉलम को एक के ऊपर एक पत्थर को रखकर इंटरलॉकिंग सिस्टम से निर्मित किया गया है। बीम में एक ही पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर का भवन कलाकृति का भी बेजोड़ नमूना होगा। पूरे भवन में भार को संतुलित करने के लिए जगह-जगह भारी भरकम हाथी और घोड़े स्थापित किए गए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
पूरे भवन में रियल टाइम मॉनिटरिंग सेंसर लगाए गए हैं जो हर पल भवन की सेहत और उसमें बदलाव की जानकारी देंगे।
Image Credit : अमर उजाला
इस दिन भगवान सूर्यदेव खुद रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगे। रामलला के मस्तक पर रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर 20 सेकेंड के लिए विराजमान रहेंगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
गैंगस्टर की बनी प्रेमिका, जेल में काटे सात साल... दिव्या की हत्या के पीछे की पूरी कहानी