केदारनाथ धाम पहुंचीं Bigg Boss फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना, सिंपल लुक में आईं नजर फेमस पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन किए। हिमांशी ने केदारनाथ यात्रा की अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। फोटो शेयर कर हिमांशी ने अपने फैंस को जानकारी शेयर करते हुए लिखा- यात्रा सफल हुई। यात्रा के दौरान वे बिना मेकअप बिल्कुल सिंपल लुक में दिखाई दीं। उन्होंने माथे पर चंदन और तिलक लगाया हुआ था। बता दें कि हिमांशी खुराना ‘बिग बॉस 13’ फेम भी रह चुकी हैं। हाल ही में वे को-कंटेस्टेंट आसिम रियाज से ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं में रही हैं। .