सिनेमा से सियासत तक पहाड़ की इस खूबसूरत हसीना के चर्चे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक की बेटी आरुषि निशंक एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना होने के साथ-साथ समाज सेवी और फिल्म निर्माता भी हैं। अपनी पहली विडियो अलबम ‘वफा न रास आई’ के साथ उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आरुषि स्पर्श गंगा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आरुषि की पहल से उत्तराखंड में सर्कुलर इकोनॉमी मॉड्यूल के तहत 2000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है। उन्हें पॉवर गर्ल, फोर्ब्स मिडिल ईस्ट और भारत की 51 सबसे प्रभावशाली महिला 2020 के रूप में भी पहचान मिली। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी आरुषि निशंक लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में खूबसूरत एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। आरुषि ने डिजनी प्लस हॉटस्टार के साथ अपनी नई आगामी परियोजना पर राज्य का समर्थन लेने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वह अब फिल्म 'तारिणी' में नजर आएंगी। आरुषि अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस हिमश्री फिल्म्स चलाती हैं। डिज्नी उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित वेब सीरीज और 'पहाड़'' जल्द ही लॉन्च करेगा। ....