बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' ने स्टेज पर दिखाई शिव महिमा तो मंत्रमुग्ध हुए लोग

अमर उजाला

Tue, 11 July 2023

Image Credit : अमर उजाला
देहरादून में हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में चल रहे निनाद उत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी पहुंचीं।
Image Credit : अमर उजाला

हेमा ने इस दैरान कथक के जरिये शिव महिमा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 कलाकारों के साथ नृत्य किया। उनकी प्रस्तुति देख दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। 

Image Credit : अमर उजाला

उन्होंने सती दहन, पार्वती जन्म, वीरभद्र, शिव बारात, शिव विवाह प्रसंग का मंचन किया।

Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने अपने विश्व प्रसिद्ध नृत्य नाटिका दुर्गा के मंचन से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
Image Credit : अमर उजाला
इस नृत्य नाटिका में ऑडियो विजुअल सिस्टम का जबरदस्त इस्तेमाल हुआ। स्टेज में बैकड्रॉप प्रसंग के अनुसार सीन चल रहे थे। इनमें कैलाश पर्वत, दक्ष प्रजापति का भव्य राजमहल और उसके द्वार पर शिव की मूर्ति खास रही।
Image Credit : अमर उजाला

सिने जगत से जुड़े उत्तराखंड मूल के ख्याति प्राप्त कलाकारों की ओर से पंकज रायकुनी की क्लिप और अभय डालाकोटी के द्वारा निर्देशित बाल शोषण पर आधारित संजय खंडूरी की फिल्म को प्रदर्शित किया गया। 

Image Credit : अमर उजाला

देवताओं ने एक रात में बनाया था ये शिवालय

अमर उजाला
Read Now