पिता- पुत्री की जोड़ी का कमाल, आदि कैलाश में 15 हजार फुट क्षेत्र में की स्नो स्कीइंग

अमर उजाला

Fri, 9 June 2023

Image Credit : amar ujala

पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल (72) और उनकी पुत्री मेनका गुंज्याल (28) ओम पर्वत और आदि कैलाश को स्नो स्कीइंग के लिए उपयुक्त स्थल के तौर पर पाया है।

Image Credit : amar ujala

मोहन सिंह गुंज्याल आईटीबीपी से सेवानिवृत हैं। उनकी बेटी मेनका गुंज्याल ने बताया की उनके पिता स्नो स्कीइंग में ही 18 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Image Credit : amar ujala

मेनका ने पिता से ही सात साल की उम्र से स्नो स्कीइंग सीखी है। पिछले साल जम्मू कश्मीर में हुए स्नो स्कीइंग खेल में वह भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

Image Credit : amar ujala

पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल ने बताया कि यहां सुविधाएं उपलब्ध कराए तो पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है।

Image Credit : amar ujala

मेनका गुंज्याल ने बताया की कुछ दिन बाद दारमा घाटी के पंचाचूली शिखर में जाकर स्नो स्कीइंग स्थलों की तलाश की जाएगी।

Image Credit : amar ujala

उन्होंने बताया की दारमा और व्यास घाटी में पहाड़ों में दिसंबर से जून तक बर्फ रहती है। इस कारण दो से तीन माह तक पर्यटन सीजन में स्नो स्कीइंग की जा सकती है।

Image Credit : amar ujala

लाडली बहनों को पहली किस्त, जानें कितनों को मिलेगी

सोशल मीडिया
Read Now