अमर उजाला
Sun, 18 September 2022
पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबे से कई जगह मकान क्षतिग्रस्त हो गए तो कहीं सड़कों का नामोनिशान मिट गया
बारिश के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ की ओर मलबा आने से डेढ़ घंटे एनएच बंद रहा
रुद्रपुर में लगातार बारिश से कल्याणी का जलस्तर अचानक बढ़ा तो नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए
कल्याणी नदी के किनारे स्थित 200 से अधिक मकानों में पानी घुस गया, लोग घबराकर मकानों की छतों पर चढ़ गए
नदी के पानी के घरों में घुसने से मुखर्जी नगर, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, भूत बंगला आदि क्षेत्रों के लोगों में दहशत फैल गई
बैगुल, कैलाश, सूखी नदी भी पूरे उफान पर पहुंच गई
सितारगंज के अरविंदनगर गांव में पांच फीट तक पानी भर गया, करीब 200 परिवारों के घरों में पानी घुस गया
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन नदी किनारे बसे ग्रामीणों को अलर्ट कर रहा है, बाजपुर के बाजार में भी सन्नाटा देखा गया
किला जिसपर नहीं कर पाया कोई शासन