उत्तराखंडी व्यंजनों के मुरीद हुए जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमान
अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
Image Credit : अमर उजाला
उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में जी-20 की एंटी करप्शन वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न होने के बाद ओणी गांव पहुंचे विदेशी मेहमानों का ढोल-दमाऊं, मशकबीन और रणसिंघे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
Image Credit : अमर उजाला
मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के साथ ही गांव में संचालित विभिन्न योजनाओं निरीक्षण कर पहाड़ की संस्कृति और गांव की जीवनशैली से रूबरू हुए।
Image Credit : अमर उजाला
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और ग्रामीण परिवेश देखने के बाद मेहमानों के लिए गांव में ही भोजन परोसा गया।
Image Credit : अमर उजाला
मेहमानों के लिए होटल से ही खाना मंगाया गया था लेकिन साथ ही कई स्थानीय डिश भी परोसी गई। जिसे सभी विदेशियों ने बड़े चाव से खाया।
Image Credit : अमर उजाला
पहाड़ी खाने में उनके लिए गहथ की दाल, तिल की चटनी, मंड़वे की रोटी, फाणा, लाल चावल और झंगोरे की खीर आदि पौष्टिक भोजन भी परोसा गया था।
Image Credit : अमर उजाला
मेहमानों को पहाड़ी खाने में मिलने वाली पौष्टिकता से अवगत कराया गया जिससे उन्होंने पहाड़ी खाने की जमकर तारीफ की।
Image Credit : अमर उजाला
विदेशी मेहमानों ने प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इसके साथ ही बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
Image Credit : अमर उजाला
खत्म होगी अंग्रेजों की निशानी, अब ऐसे दिखेगी 115 साल पुरानी टॉय ट्रेन