विश्व का वो मंदिर जहां जन्मे थे विघ्नहर्ता गणेश, मां अन्नपूर्णा के साथ हैं विराजमान

अमर उजाला

Tue, 19 September 2023

Image Credit : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हम आपको उस जगह के बारे में बता रहे हैं जहां भगवान गणेश जन्मे थे। 
Image Credit : अमर उजाला

यह जगह है उत्तराखंड में उत्तरकाशी का डोडीताल। कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा ने इसी स्थान पर भगवान गणेश को जन्म दिया था। 

Image Credit : अमर उजाला
यहां स्थानीय बोली में भगवान गणेश को डोडीराजा कहा जाता है। जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर स्थित डोडीताल समुद्रतल से करीब 3100 मीटर की ऊंचाई पर है। 
Image Credit : अमर उजाला

यह जगह असी गंगा केलसू क्षेत्र में है। केलसू को ही स्थानीय लोग शिव का कैलाश बताते हैं। डोडीताल में करीब एक किमी में फैली प्राकृतिक झील है। झील के एक किनारे पर मां अन्नपूर्णा का प्राचीन मंदिर है। 

Image Credit : अमर उजाला
यहां भगवान गणेश की पूजा मां अन्नपूर्णा संग होती है। यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहां गणपति और मां अन्नपूर्णा मंदिर के अंदर विराजमान हैं, जबकि शिव मंदिर के बाहर हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
यहां पर हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी पर यहां उत्सव मनाया जाता है।
Image Credit : अमर उजाला

दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां होती है बिना सिर वाले भगवान गणेश की पूजा

अमर उजाला
Read Now