दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां होती है बिना सिर वाले भगवान गणेश की पूजा
अमर उजाला
Tue, 19 September 2023
Image Credit : अमर उजाला
This browser does not support the video element.
गणेश चतुर्थी के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं उस मंदिर के बारे में जहां आज भी भगवान गणेश की सिर कटी मूर्ति की पूजा होती है।
Video Credit : अमर उजाला
यह मंदिर है उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित मुनकटिया गणेश मंदिर। इस मंदिर में आज भी भगवान गणेश की सिर कटी मूर्ति विराजमान है।
Image Credit : अमर उजाला
यह मंदिर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव ने अपने पुत्र गणेश का सिर काट दिया था।
Image Credit : अमर उजाला
कहा जाता है कि माता पार्वती ने गणेश को यह कहकर वहां पर बैठा दिया था कि वे अंदर कक्ष में स्नान कर रही हैं। इसलिए, इस दौरान वहां कोई न आए।
Image Credit : अमर उजाला
तभी भगवान शिव वहां पहुंच गए और अंदर जाने लगे। इस पर गणेश ने उन्हें माता की आज्ञा का हवाला देकर रोक दिया।
Image Credit : अमर उजाला
जिस पर शिव क्रोधित हो गए और गुस्से में त्रिशूल से अपने पुत्र का सिर काट दिया। बाद में गणेश के शरीर पर नन्हें हाथी का सिर जोड़ा गया, जिसके बाद उनका नाम गजानन पड़ा।
Image Credit : अमर उजाला
कौन हैं एकता कौशिक, यूपी के इस नेता से नजदीकियों की वजह से चर्चा में