हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब तो दिखा अद्भुत नजारा गंगा दशहरा पर्व पर मंगलवार को हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से हर की पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शाम साढ़े सात बजे तक करीब बीस लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर में चिलचिलाती धूप और शुभ मुहूर्त पर हरकी पैड़ी के घाट श्रद्धालुओं से पैक रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां चंडी देवी और मनसा देवी के दर्शन भी किए। वहीं, देर रात तक बाजारों में चहल पहल होने से व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। .