गंगा दशहरा पर जानें स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त मंगलवार को गंगा दशहरा स्नान पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा में स्नान का सबसे अधिक महत्व है। मां गंगा जब धरा पर आई तो 10 योग विद्यमान थे। इस बार गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं। गंगा स्नान के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक रहेगा। मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें। दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। .