देहरादून में Indian Idol फेम पवनदीप राजन के गीतों पर जमकर झूमे फैंस
अमर उजाला
Thu, 1 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
इंडियन आइडल फेम व फेमस सिंगर पवनदीप राजन ने बृहस्पतिवार की शाम दून में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप ने आने वाला कल जाने वाला है... शायद कभी ये कह सकूं मैं तुमको...जैसे सुपरहिट गीत गाने शुरू किए तो दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेडू पाको बारों मासा... जैसे कई पहाड़ी गानों पर भी खूब नाचे।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘नौ वर्ष उत्कर्ष के’ विकास, संस्कृति का महोत्सव, देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे थे।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। वे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर रह चुके हैं।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है। उनके पिता सुरेश और ताऊ सतीश राजन ने उन्हें म्यूजिक सिखाया है। दादा स्व. रति राजन भी प्रसिद्ध लोकगायक थे।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप के पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर लोकगायक हैं। पवनदीप की नानी भी लोकगायिका थीं।
Image Credit : अमर उजाला
पवनदीप की बहन ज्योतिदीप भी एक गायिका हैं। पवनदीप राजन गीत गाने के साथ ही कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
यहां भालू बनकर घूम रहे किसान, हैरान करने वाली है वजह