खूबसूरत और शांत वादियों में घूमने के लिए कोटद्वार के पास हैं ये शानदार जगह

अमर उजाला

Thu, 27 July 2023

Image Credit : संवाददाता/अमर उजाला
अगर आप वीकेंड पर शांत और खूबसूरत वादियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड का लैंसडौन आपके लिए एकदम मुफीद है।  लैंसडौन एक हिल स्टेशन है जो कोटद्वार से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं जो आपको जरूर पसंद आएगी। 
Image Credit : अमर उजाला

भुल्ला ताल 
अगर आपको बोटिंग का शौक है तो यहां आप भुल्ला ताल में बोटिंग कर सकते हैं। आप झील में बत्तखों और झील के किनारे खरगोशों का भी दीदार कर सकते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

ताड़केश्वर महादेव
लैंसडौन से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित ताड़केश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप पूजा के साथ ही प्राकृतिक खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया
कालेश्वर महादेव मंदिर
लैंसडौन की पहाड़ियों को कालोडांडा के नाम से भी जाना जाता है। इन पहाड़ियों को यह नाम मिला प्राचीन कालेश्वर मंदिर से, जिसकी स्थापना कालुन ऋषि ने की थी। ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और शिवलिंग के रूप में वहीं स्थापित हो गए। कहा जाता है कि यहां शिवलिंग धरातल से करीब ढाई इंच ऊपर है।
Image Credit : अमर उजाला
चिनबो वाटरफॉल
लैंसडोन से करीब 16 किलोमीटर दूर ताड़केश्वर मंदिर रूट पर चिनबो वॉटरफॉल है। यह झरना दो से तीन साल पहले विकसित किया गया है। इसमें पानी चिनबो नदी से आता है। खास बात ये है कि इस झरने में हमेशा पानी रहता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
वॉर मेमोरियल
लैंसडौन में ऐतिहासिक डिफेंस म्यूजियम भी है। विक्टोरिया क्रॉस अवार्डी गढ़वाल राइफल्स के नायक दरवान सिंह नेगी की याद में यह बनाया गया था। यहां संग्रहालय 30 साल से अधिक पुराना है। 
Image Credit : अमर उजाला

प्रोटेस्टेंट चर्च
यह चर्च लैंसडौन का ऐतिहासिक चर्च है। लैंसडौन में ब्रिटिश सैन्य अधिकारी कैप्टन एफएम रुनडाल की पत्नी ने इस चर्च की स्थापना सन 1896 में की थी। 
Image Credit : अमर उजाला

Murder: समाजवादी पार्टी की नेता खालिदा को पति ने गड़ासे से काट डाला

अमर उजाला
Read Now