वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी हुई पर्यटकों से 'फुल', लगी वाहनों की लंबी कतार वीकेंड पर शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। शुक्रवार को शहर में 70 फीसदी से अधिक होटल पैक रहे। कई चौक चौराहों पर ट्रैफिक जा रहा। देर शाम तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्थिति यह रही कि जाम खोलने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। जाम ज्यादा लगने पर कप्तान को खुद मोर्चा संभालने सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर में शटल सेवा चलाने की मांग की। शनिवार और रविवार को भी शहर में पर्यटकों की अच्छी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ,