ऋषिकेश में यहां प्रकृति के बीच करें योग और ध्यान, मन को मिलेगा सुकून

अमर उजाला

Sun, 2 July 2023

Image Credit : अमर उजाला
अगर आप मन की शांति और सुकून चाहते हैं तो ऋषिकेश चले आएं। यहां स्थित चौरासी कुटिया में योग और ध्यान करने से आपके मन को बेहद सुकून मिलेगा। 
Image Credit : अमर उजाला
राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज में वर्ष 1961 में महर्षि महेश योगी ने 7.5 हेक्टेयर वन भूमि में चौरासी कुटिया का निर्माण किया था। उन्होंने 40 वर्षों के लिए वन भूमि को लीज पर लिया था। 
Image Credit : अमर उजाला

यहां महेश योगी ने 140 गुंबदनुमा कुटिया और 84 छोटी-छोटी ध्यान योग की कुटिया एवं अन्य कलाकृतियों का निर्माण किया था।

Image Credit : अमर उजाला

 वर्ष 1968 में इंग्लैंड के मशहूर बीटल्स ग्रुप के चार सदस्य जॉन लेनन, पॉल मकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार चौरासी कुटिया आए थे। 

Image Credit : अमर उजाला
ये सभी कुटिया नंबर नौ में ध्यान करते थे। वे यहां करीब चार महीने रुके थे। इन चार महीनों में उन्होंने करीब 40 गीत भी तैयार किए थे। ये गीत आज भी लोगों की जुबां पर हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
तभी से विदेशी पर्यटकों में यह कुटिया बीटल्स आश्रम के नाम से मशहूर हो गई। वन भूमि की लीज समाप्त होने के चलते महर्षि महेश योग वर्ष 1989 में इस कुटिया को छोड़कर हॉलैंड चले गए थे। 
Image Credit : अमर उजाला

वर्ष 2000 में वन विभाग ने इस आश्रम का अधिग्रहण कर लिया था। जिसके बाद आश्रम बंद कर दिया गया। फिर दिसंबर 2015 में प्रदेश सरकार ने चौसारी कुटियां को पर्यटकों के लिए खोल दिया।

Image Credit : अमर उजाला
चौरासी कुटिया में प्रवेश के लिए भारतीयों को 150 रुपये,  विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये,  वरिष्ठ नागरिकों को 75 रुपये,  18 वर्ष तक के छात्रों को 40 रुपये और  18 आयु वर्ग के ऊपर वाले छात्रों को 75 रुपये शुल्क देना होता है। 
Image Credit : अमर उजाला

ये हैं साइकिल वाले अंकल, इनकी सुरीली आवाज के दीवाने हुए लोग

सोशल मीडिया
Read Now