टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, चंद्रयान की झांकी बनी आकर्षण, जमकर झूमें भक्त
अमर उजाला
Mon, 28 August 2023
Image Credit : अमर उजाला
देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को पूरा शहर शिव की भक्ति में लीन रहा।
Image Credit : अमर उजाला
सहारनपुर चौक से लेकर शोभायात्रा का नजारा देखने लायक था। जगह जगह शिविर लगाए गए। इसके साथ ही बड़े-बड़े डीजे में बजते शिव के भजनों पर भक्त जमकर झूमे।
Image Credit : अमर उजाला
सहारनपुर चौक, पलटन बाजार, घंटाघर से लेकर टपकेश्वर मंदिर तक पूरी सड़क शोभायात्रा के नाम रही। इससे पहले शहर को तोरण लगाकर खूब सजाया गया।
Image Credit : अमर उजाला
शोभायात्रा में अष्ठ विनायक, शिव बारात समेत भगवान शिव के कई स्वरूपों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
Image Credit : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई।
Image Credit : अमर उजाला
शोभायात्रा में शिव के कई स्वरूपों के साथ ही महाकाल उज्जैन की भस्म आरती की झांकियों को दिखाया गया। जोश उत्साह के साथ भक्त शिव के भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा के साथ चलते रहे।
Image Credit : अमर उजाला
शोभायात्रा में महादेव हाथ में डमरू लेकर बैल पर बैठकर चलते रहे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह शिव की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही आरती कर उन्हें हार पहनाया।
Image Credit : अमर उजाला
शोभायात्रा में चंद्रयान-3 की सफलता के पोस्टर लगाकर एक झांकी प्रस्तुत की गई। जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने चंद्रयान के पोस्टर की झांकी को खूब सराहा।
Image Credit : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर यहां राखी नहीं बांधती बहनें, पूरा गांव मिलकर पत्थरों से करता है 'युद्ध'