इस मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते ही दिखती है भक्त की तस्वीर, मुर्दों के भी जिंदा होने का दावा

अमर उजाला

Mon, 10 July 2023

Image Credit : अमर उजाला

आपने देश-दुनिया में बहुत सारे मंदिर देखे होगें जो अपने चमत्कारिक और रहस्य के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक मंदिर है देहरादून में। 

Image Credit : अमर उजाला

यह मंदिर देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखामंडल में है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरी हुई है। 

Image Credit : अमर उजाला
यहां पर खोदाई करते वक्त विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के हजारों शिवलिंग मिले हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग पर सच्चे मन से जलाभिषेक करने पर भक्त की तस्वीर दिखाई देती है।

Image Credit : अमर उजाला
लोगों का मानना है कि इस शिवलिंग पर अपनी तस्वीर देखने मात्र से सारे पाप कट जाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
इस मंदिर में शेषनाग के फन के नीचे प्राकृतिक शिवलिंग के ऊपर टपकता पानी यहां की खासियत है।
Image Credit : अमर उजाला

ऐसा भी दावा किया जाता है कि अगर किसी शव को मंदिर के द्वारपालों के सामने रखकर पुजारी उस पर पवित्र जल छिड़के तो वह मृत व्यक्ति कुछ समय के लिए पुन: जीवित हो उठता है। 

Image Credit : अमर उजाला

पांडवों के स्थापित भोलेनाथ के इस मंदिर में है स्वयंभू शिवलिंग, यहां बहती है ' उल्टी गंगा'

अमर उजाला
Read Now