सुर्खियों में आया शांत वादियों में बना उत्तराखंड का ये मंदिर, रोचक है कहानी

अमर उजाला

Sat, 22 July 2023

Image Credit : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी मे स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर हाल ही में सुर्खियों में रहा। पहाड़ की शांत वादियों में बना ये मंदिर क्यों चर्चा में आया आगे जानते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला
अभिनेता सब्यसाची हाल ही में जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी और वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किए। इसके बाद सरकार भी इस मंदिर के संरक्षण को आगे आई। चलिए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी खास बातें।
Image Credit : अमर उजाला
यह मंदिर सीमांत जिले उत्तरकाशी के साल्ड गांव में स्थित है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ की काले रंग की मूर्ति है। भगवान जगन्नाथ उत्तरकाशी की वरूणाघाटी के 10 से 11 गावों में ईष्ट देव के रूप में पूजे जाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

कहा जाता है कि जगन्नाथ मंदिर की स्थापना साल्ड गांव में 12 वीं सदी में आदि शंकराचार्य ने की थी। जिसका प्रमाण मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के पीछे लिखा मिला है।

Image Credit : अमर उजाला
बताया जाता है कि साल्ड गांव से एक बार एक पंडित जगन्नाथ पुरी गए थे। उनकी संतान नहीं थी। उन्होंने भगवान से संतान की कामना की। जिसके बाद भगवान ने उन्हें सपने में दर्शन देते हुए कहा कहा कि मैं तुम्हारे घर में पुत्र के रूप में जन्म लूंगा। लेकिन मात्र 12 वर्ष तक ही तुम्हें यह सुख प्राप्त होगा। 
Image Credit : अमर उजाला
पंडित की वापसी के बाद उनके घर पुत्र ने जन्म लिया। 12 वर्ष बीत गए और एक दिन अपने साथियों के साथ खेलते हुए वह पुत्र भूमि में लीन हो गया। बहुत वर्षों बाद जब वहां पर गांव का एक व्यक्ति खेत में हल लगा रहा था। तो उसने उसी जगह पर अपने खेत की खराब चीजें जला दी। 
Image Credit : अमर उजाला
उसके बाद जब वह हल जोतने लगा तो सात बार उसका हल जमीन के नीचे किसी चीज पर टकराया। जब खुदाई की गई तो एक काले पत्थर की मूर्ति वहां पर भगवान जगन्नाथ के रूप में मिली। जिसे पंडित ने उनके स्थान पर स्थापित किया। जहां पर आज भी जगन्नाथ मंदिर स्थापित है। 
Image Credit : अमर उजाला

सीमा की मांग में सचिन का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और जयमाला, देखिए तस्वीरें

अमर उजाला
Read Now