इस मंदिर में भक्तों से पहले खुद 'भगवान' करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक

अमर उजाला

Mon, 24 July 2023

Image Credit : अमर उजाला
उत्तराखंड में भगवान शिव की नगरी उत्तरकाशी में एक शिव मंदिर ऐसा है, जहां जब श्रद्धालु पहुंचते हैं तो उन्हें वहां शिवलिंग पर जल चढ़ा हुआ मिलता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
यह शिव मंदिर है उत्तरकाशी का विमलेश्वर महादेव। यह मंदिर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर वरुणावत पर्वत पर स्थित है। मान्यता है कि भगवान परशुराम ने अपना क्रोध शांत करने के लिए वरुणावत पर्वत के शिखर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। जिसके बाद भाेलेनाथ ने उन्हें दर्शन दिए और परशुराम का क्रोध शांत हुआ।  
Image Credit : अमर उजाला

धार्मिक मान्यता है कि यहां सबसे पहले भगवान परशुराम भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। हालांकि आज तक किसी को उनके दर्शन नहीं हुए हैं। लेकिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कई बार एक जंगली पुष्प अर्पित होना श्रद्धालुओं के बीच आश्चर्य का विषय बना हुआ है। 

Image Credit : अमर उजाला

विमलेश्वर महादेव मंदिर चीड़ और देवदार के वृक्षों के बीच स्थित है। मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थित शिवलिंग स्वयंभू है, जो सदियों पुराना माना जाता है। 

Image Credit : अमर उजाला
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया कि शिवलिंग के बारे में जनश्रुति है कि जहां शिवलिंग है वहां कभी झाड़ियां हुआ करती थीं। जिसके समीप स्थित छानियों में एक किसान जब भी अपनी गाय दूहता तो उसका दूध नहीं निकलता। 
Image Credit : अमर उजाला
एक दिन उस किसान ने गाय को देखा तो वह झाड़ियों के बीच पहुंचकर अपना दूध शिवलिंग पर गिरा रही थी। तब किसान ने कुल्हाड़ी से शिवलिंग पर चोट मारी और उसके दो टुकड़े कर दिए। बाद में जब उसे सपना आया तो उन्होंने वहां झाड़ियां काटकर शिवलिंग का अभिषेक शुरू किया। 
Image Credit : अमर उजाला

मैं सीमा हैदर नहीं, दो दिन में लौट आऊंगी

social media
Read Now