सफेद साड़ी और माथे पर तिलक, केदारनाथ में साधना में लीन दिखीं साउथ ये एक्ट्रेस
अमर उजाला
Sun, 4 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदनी राय एक माह में दो बार केदारनाथ पहुंचीं हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम में सुबह बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
Image Credit : अमर उजाला
केदारनाथ में पूजा के बाद उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल में एक घंटे तक साधना की। इसके साथ ही धाम में कई यात्रियों से बातचीत भी की।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने मंदिर में धर्म दर्शन, वीआईपी दर्शन सहित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और बीकेटीसी का आभार जताया।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान बामन के दर्शन भी किए। साथ ही भगवान शिव व पार्वती की विवाह की साक्षी अखंड ज्योति के दर्शन किए और ज्योति में लकड़ी दान की।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बाबा केदार के धाम में आकर शांति और शक्ति का अनुभव हुआ है। वे उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हैं। यहां बार-बार आने का मन करता है।
Image Credit : अमर उजाला
बता दें कि नंदनी राय बीते एक मई को गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पहुंची थीं। यहां पूजा-अर्चना व दर्शन के बाद वह रात्रि 11 बजे केदारनाथ से गौरीकुंड भी पैदल लौटी थीं।
Image Credit : अमर उजाला
अभिनेत्री अब गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जाएंगी। वहां से सीधे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगी।