सुपर वीकेंड पर 'फुल' हुआ उत्तराखंड, होटल भी पैक, जाम से सैलानी हलकान
अमर उजाला
Sun, 1 October 2023
Image Credit : अमर उजाला
सुपर वीकेंड पर उत्तराखंड पर्यटकों से गुलजार रहा। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे।
Image Credit : अमर उजाला
शनिवार, रविवार और दो अक्तूबर की लगातार छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून पहुंचे।
Image Credit : अमर उजाला
ऋषिकेश, मुनि की रेती, तपोवन क्षेत्र में वाहनों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे।
Image Credit : अमर उजाला
हेंवल घाटी अंतर्गत गरुड़चट्टी, रत्तापानी, मोहनचट्टी, घट्टूगाड़, नैल, बिजनी, शिवपुरी, घुघतानी, क्यार्की आदि क्षेत्रों में संचालित कैंप भी पर्यटकों से फुल रहे।
Image Credit : अमर उजाला
नैनीताल के होटलों से लेकर पयर्टक स्थल तक पैक रहे। नगर के पार्किंग स्थलों के पैक होने से सड़कों पर जाम लगा रहा।
Image Credit : अमर उजाला
बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने नौकायन का भी खूब लुत्फ उठाया। मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार में सैलानियों की भीड़ नजर आई।
Image Credit : अमर उजाला
मसूरी में मालरोड, गांधी चौक, कैंपटी रोड, किंग्रेग मार्ग, मैसानिक लॉज बस अड्डे सहित सभी चौक-चौराहों पर वाहनों की कतार लगी रही। वहीं, शहर के 90 फीसदी होटल पैक रहे।
Image Credit : अमर उजाला
हरिद्वार शहर में भी पर्यटकों के पहुंचने पर घंटों जाम लगा रहा। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।