फूलों की घाटी में इस बार पर्यटक करेंगे बर्फीली गलियों के बीच रोमांच से भरा सफर

अमर उजाला

Sun, 28 May 2023

Image Credit : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पर्यटक यहां 30 अक्तूबर तक जा सकेंगे। 

Image Credit : अमर उजाला

इस बार घाटी जाने वाले करीब 3 किमी लंबे ट्रैक पर घांघरिया से बामणधौड़ तक दो जगह पर हिमखंड जमे हुए हैं। 

Image Credit : अमर उजाला
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने यहां करीब 200 मीटर तक बर्फ के बीच से रास्ता बनाया है। 
Image Credit : अमर उजाला
ऐसे में इस बार पर्यटक इन्हीं बर्फ की गलियों के बीच से होकर फूलों की घाटी पहुंचेंगे।
Image Credit : अमर उजाला

फूलों की घाटी समुद्र तल से 12995 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जैव विविधता का खजाना है। 

Image Credit : अमर उजाला

घाटी में 500 से अधिक प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। जब फूल खिलने शुरू हो जाते हैं तो यह घाटी 15 दिन में अपना रंग बदल लेती है। 
Image Credit : अमर उजाला
जुलाई से सितंबर तक यहां पोटेंटिला, प्राइमुला, एनिमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्मकमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

टखनों की समस्या से निजात दिलाएंगे ये योगासन

pixabay
Read Now