रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने लगी फूलों की घाटी उत्तराखंड में विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूलों का खिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अभी यहां प्राइमूला, एलियम हूमिल, पोटेंटिला, वाइलड रोज प्रजाति के फूल खिलने शुरू हुए हैं। घाटी में अभी तक भी बर्फबारी होने से इस बार अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। जुलाई और अगस्त में घाटी पूरी तरह से फूलों से लकदक हो जाती है। घाटी को जाने वाले ट्रैक की मरम्मत का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम भी घांघरिया पहुंच गई है। .