रहस्यों से भरी है भारत की ये झील, यहां तैरते हैं नर कंकाल पर्यटन दिवस पर हम आपको भारत की एक ऐसी झील के बारे में बताएंगे जहां पर्यटक कंकाल देखने जाते हैं। यह है विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रूपकुंड झील। यह झील उत्तराखंड के चमोली जिले में खूबसूरत वादियों के बीच स्थित है। यह झील मानव कंकालों से भरी होने के चलते प्रसिद्ध है। इस झील के अंदर व आसपास सैकड़ों नर कंकाल हैं। रूपकुंड समुद्र तल से 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील छह माह बर्फ से ढकी रहती है। देश विदेश से पर्यटक इस झील को देखने आते हैं। रूपकुंड झील व इसके आसपास के नरकंकाल के बारे में वैज्ञानिकों का एक मत नहीं है। 2004 में हुए एक अध्ययन ने रूपकुंड झील से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इस अध्ययन के जरिये यह पता चला कि ये कंकाल 12 वीं व 15 वीं सदी के बीच के हैं। .